Maruti ला रही नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 515 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद

Maruti

Maruti New Car : रिपोर्ट के मुताबिक इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस फोन चार्जर मिल सकता है।

News Desk : Maruti  सुजुकी अपनी अगली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर एक नई MPV तैयार कर रही है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक MPV परिवारों को ध्यान में रखकर लाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका इंटरनल कोडनेम YMC है और इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे Kia Carens Clavis Electric जैसी कारों के मुकाबले उतारने की तैयारी कर रही है। नई इलेक्ट्रिक MPV के डिजाइन में Maruti Suzuki E Vitara की झलक देखने को मिल सकती है। इसके बोनट, ए-पिलर, साइड मिरर और व्हील आर्च का डिजाइन ई-विटारा से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें 18 इंच के एयरो एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। वहीं पीछे की तरफ L-शेप्ड टेल लैंप दिए जा सकते हैं, जो Maruti Suzuki Ertiga की याद दिलाते हैं। यानी MPV होने के बावजूद इसका एक्सटीरियर SUV जैसा रखा जा सकता है।Maruti

Read Also- Haryana: करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

फीचर्स और इंटीरियर
कार के केबिन में भी ई-विटारा से कई डिजाइन और पार्ट्स लिए जाने की संभावना है। डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल, डोर पैनल और स्विचगियर में समानता देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस फोन चार्जर मिल सकता है। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, 7 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। सनरूफ को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।Maruti

Read Also- Delhi: इंदिरा भवन में CWC की महत्वपूर्ण बैठक, राहुल गांधी, सोनिया समेत तमाम कांग्रेस नेता हुए शामिल

दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद
मारुति की इस इलेक्ट्रिक MPV में दो बैटरी विकल्प मिलने की बात सामने आई है। एंट्री वेरिएंट में 49kWh की LFP बैटरी के साथ 142 हॉर्सपावर और 193Nm टॉर्क वाला मोटर मिल सकता है। इसकी क्लेम्ड रेंज करीब 415 किलोमीटर बताई गई है। वहीं ज्यादा क्षमता वाले वेरिएंट में 61kWh बैटरी के साथ 172 हॉर्सपावर और 193Nm टॉर्क वाला मोटर मिल सकता है। इस वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज करीब 515 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस मॉडल की आधिकारिक कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और सभी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि अभी नहीं हुई है।Maruti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *