Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की विस्तार से जानकारी दी है।बिरला ने बताया कि यह महत्वपूर्ण सम्मेलन 26 और 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे और आगंतुक शिष्टमंडलों के नेताओं से भेंट करेंगे। Delhi:
Read Also: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, अपनी अपकमिंग बुक ‘बिलॉन्गिंग’ की झलक की शेयर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अन्य पीठासीन अधिकारी, संसद सदस्य और ब्रिक्स और भागीदार देशों के गणमान्य व्यक्ति संसदों के लिए रणनीतिक प्राथमिकताओं पर मंथन करेंगे। Delhi:
Read Also: त्रिपुरा के युवक के साथ नस्लीय टिप्पणी पर भड़के किरेन रिजिजू, पुलिस से ‘कड़ा सबक’ सिखाने की…
भारत की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जन-केंद्रित विकास’ है। इसके तहत नई दिल्ली में वैश्विक संसदीय नेता जुटेंगे। सम्मेलन में संस्थागत रिज़़िलिएन्स, एथिकल एआई और डिजिटल परिवर्तन, वैश्विक शासन सुधार तथा सतत विकास के संबंध में संसद की कार्यवाही पर विचार-विमर्श होगा।ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समितियां संसदीय राजनय, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करेंगी।Delhi:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह मंच संसदीय सहयोग को मजबूत करने और साझा चुनौतियों का समाधान निकालने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।बहरहाल ब्रिक्स संसदीय फोरम के इस कार्यक्रम में संबंधित देशों के बीच सार्थक चर्चा और संवाद देखने को मिलेगा। Delhi:
