कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, अपनी अपकमिंग बुक ‘बिलॉन्गिंग’ की झलक की शेयर

Delhi News: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने पेज की शुरुआत की और उन्होंने उस पर अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की है।Delhi News:

Read Also: BHARAT की कीमत पर नहीं होंगे अमेरिका-पाकिस्तान के संबंध, मार्को रुबियो ने दिया भरोसा

उन्होंने पहली बार किसी सोशल मीडिया मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में पुस्तक की झलक पेश करते हुए कहा कि वे इस खास पल को सभी के साथ साझा कर रही हैं और सभी की बेहद आभारी हैं।Delhi News:

Read Also: सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर मनोज झा ने सरकार को घेरा, बोले- जंतर-मंतर क्यों छीना ?

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को नमस्कार। ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करते हुए मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं।’’उन्होंने पुस्तक के विषय का उल्लेख करते हुए कहा कि ये प्रेम, कर्तव्य और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है।

सोनिया गांधी ने कहा कि वह इस पुस्तक को पाठकों के साथ साझा करने को लेकर उत्सुक हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की इस पुस्तक में उनके जीवन के व्यक्तिगत अनुभवों, रिश्तों और जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं की झलक देखने को मिल सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *