Share Market : चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा

Share Market

Share Market : फार्मा और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार को मिला सहारा, निफ्टी 22,753 के स्तर पर बंद हुआ….व्यापक बाजार में भी तेजी दर्ज की गई और मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। 

News Desk : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 26 अक्टूबर को तेजी लौट आई। लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 482.92 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 73,606.75 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 153.20 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,753.20 पर बंद हुआ। निचले स्तरों पर खरीदारी और चुनिंदा शेयरों में मजबूती से बाजार को सहारा मिला।Share Market

READ ALSO- E100 फ्यूल से चलेंगी कारें, सरकार ने दी मंजूरी, जानें आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर

किन सेक्टरों में दिखी तेजी?
फार्मा, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, बीएसई लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में दबाव रहा। व्यापक बाजार में भी तेजी दर्ज की गई और मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, एफएमसीजी, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स से जुड़े सेक्टर बढ़त से बाहर रहे।Share Market

READ ALSO- Haryana-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड दिवाली मेले का किया उद्घाटन

तेल की कीमतों और विदेशी निवेशकों पर नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों को कुछ राहत मिली, हालांकि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में 887.65 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी। इसके बावजूद अक्टूबर में विदेशी निवेशकों की कुल बिकवाली बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। आगे बाजार की दिशा कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से प्रभावित हो सकती है।Share Market

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterRa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *