Sports : 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए भारतीय खिलाड़ी, डोपिंग निलंबन के बाद मानसिक तनाव में होने की बात आई सामने, मौत की परिस्थितियों की जांच जारी…..
News Desk : भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। एशियन पैरा गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज की मौत की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। 28 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा था। हालांकि, उनकी मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।Sports
Read Also- Cricket : प्रज्ञान ओझा बने भारतीय पुरुष टीम के नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार को भी मिली जगह
भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज के निधन की पुष्टि की। रिपोर्ट के मुताबिक, डोपिंग निलंबन के कारण नीरज इस महीने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद वह तनाव से गुजर रहे थे, लेकिन उनकी मौत को किसी एक वजह से जोड़ना अभी उचित नहीं होगा। नीरज ने अपने खेल करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था।Sports
Read Also- Train में तेज आवाज में फोन चलाने पर कार्रवाई, 1000 रुपये जुर्माने से लेकर जेल तक का प्रावधान
नीरज यादव ने 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2023 में हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बचपन में पोस्ट-पोलियो रेजिडुअल पैरालिसिस से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने खेल को अपना करियर बनाया। शुरुआत में व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद वह पैरा एथलेटिक्स की ओर आए और अपनी मेहनत से पहचान बनाई। उनका निधन भारतीय पैरा खेलों के लिए बड़ी क्षति है।Sports
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

