दिल्‍ली में अनलॉक के छठे हफ्ते की शुरूआत, स्टेडियम भी खुले

दिल्‍ली में अनलॉक के छठे हफ्ते की शुरूआत हो गई है। सोमवार से इसी कड़ी में स्टेडियम भी खुल गए और अब एक बार फिर दिल्‍ली के स्‍टेडियम में चहल–पहल भी बढ़ गई। खिलाड़ियों का आना–जाना शुरू हो गया। डीडीएमए ने खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि दर्शकों को अभी भी स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है। खिलाड़ियों ने कहा कि स्टेडियम बंद रहने से उनकी तैयारी पर असर पड़ा। पर जल्द ही उसे रिकवर करने की कोशिश करेंगे।


हालांकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्टेडियम पहले से खुले थे पर सामान्य खिलाड़ियों के लिए यह छूट नहीं थी। खोलने की इजाजत मिलने के बाद स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स में भी को भी प्रोटोकोल बिहेवियर के पालन का ध्यान रखा जा रहा है।

इस बीच ब्लॉक के छठे हफ्ते में भी सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम, सभागार, स्विमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, स्पा, मनोरंजन पार्क पर प्रतिबंध जारी है। यहां तक कि मेट्रो, बस ऑटो, टैक्सी ग्रामीण सेवा आरटीवी को क्षमता के साथ चलाने की इजाज़त नहीं दी गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *