Rail Bhavan: रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने तीन नई माल सेवाओं को दिखायी हरी झंडी

Rail Bhavan: रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज तीन नई माल सेवाओं को हरी झंडी दिखायी है। रेल भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स हब के रूप में रेलवे गुड्स शेड (सोनिक) का उद्घाटन और भिवंडी में पार्सल एग्रीगेशन फैसिलिटी का शुभारंभ किया है।

रेलमंत्री ने मुंबई–कोलकाता के बीच रेलवे पार्सल वैन द्वारा डोर-टू-डोर पार्सल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। रेल मंत्री ने कहा कि रेल और रोड की कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी और डोर-टू-डोर सर्विसेज डिलीवरी तेज होगी।Rail Bhavan

Read Also-DTC: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डीटीसी बस की टक्कर से चार लोग घायल

वही दिल्ली–कोलकाता के बीच सुनिश्चित ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इससे 120 घंटे में गारंटीड डिलेवरी होगी और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनिक में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स हब के रूप में रेलवे गुड्स शेड का शुभारंभ हुआ है।अब सामान की हैंडलिंग, स्टोरेज और डिस्पैच एक ही जगह पर होंगे, जिससे कार्य में सुगमता आयेगी ।Rail Bhavan

Read Also- BJP: मंगोलिया के विकास में भारत विश्वसनीय साझेदार- प्रधानमंत्री मोदी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री का मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एक विजन है। उस विजन को आज साकार रूप दिया गया है। डोर-टू-डोर सर्विसेज देश के लिए बहुत ही जरूरी है। इससे रियल एफिशिएंसी आएगी। इससे जो लॉजिस्टिक्स कॉस्ट कम करने का संकल्प है, वो पूरा होगा।Rail Bhavan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *