पुंडरी के विधायक रणधीर गोलन के खिलाफ मामला दर्ज

कैथल जिले के पुंडरी हल्के के आजाद विधायक व हरियाणा सरकार में पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ करनाल के महिला थाने में मामला दर्ज हुआ है।

विधायक रणधीर गोलन की पुत्र वधु सैलजा निवासी करनाल ने विधायक समेत परिवार के सदस्यों बेटे अमन बेटे अमित पत्नी अनिता के खिलाफ जान से मारने व दहेज माँगने के बारे अनेक धाराओं में करनाल के महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *