Twitter इंडिया से हटाए गए Manish Maheshwari, अमेरिका में निभाएंगे नई भूमिका

नई दिल्लीः भारत में सोशल मीडिया को लेकर छिड़े घमासान के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़ा फैसला किया है।

अब ट्विटर इंडिया के हेड मनीष माहेश्वरी अमेरिका शिफ्ट होंगे, जहां उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहां रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर की भूमिका के साथ-साथ न्यू मार्केट पर भी ध्यान देंगे।

वह कंपनी के ग्लोबल स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर Deitra Mara को रिपोर्ट करेंगे। माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर करीब दो साल बने रहे।

उन्होंने साल 2019 में ट्विटर इंडिया को जॉइन किया था। मनीष माहेश्वरी ने अप्रैल 2019 में नेटवर्क 18 छोड़कर ट्विटर इंडिया को जॉइन किया था।

Also Read चीन में मूसलाधार बारिश, यलो अलर्ट जारी

मनीकंट्रोल ने इस फैसले की घोषणा वाले ईमेल की कॉपी की समीक्षा की है और सबसे पहले इस खबर को ब्रेक किया। अब कंपनी के लिए अमेरिका में काम करेंगे।

वहां उनका पद रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशन्स में सीनियर डायरेक्ट का होगा। ट्विटर के जेपीएसी वाइस प्रेसिडेंट Yu san ने ट्विटर पर माहेश्वरी का नए रोल में स्वागत किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दो साल से ज्यादा ट्विटर इंडिया में लीडर्शिप के लिए धन्यवाद। Yu San ने उन्हें महेश्वरी को अमेरिका में मिले नए रोल के लिए बधाई भी दी है।

अब माहेश्वरी ट्विटर अमेरिका में रेवेन्यू स्ट्रैटिजी और दुनिया भर के नए मार्केट ऑपरेशन के हेड के तौर पर कमान संभालेंगे।

मनीकंट्रोल ने इस बारे में किए गए एक ई-मेल को एक्सेस किया है। ई-मेल में लिखा है, “हमारे भारत के डायरेक्टर और भारत के हेड के रूप में 2 साल से ज्यादा समय तक टीम को सपोर्ट करने के बाद, मनीष सैन फ्रांसिस्को में सीनियर डायरेक्टर, रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस पर एक नई भूमिका निभाएंगे, जो न्यू मार्केट एंट्री पर केंद्रित है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *