शादी के बाद ‘बड़े अच्छे लगते हैं-2’ में दिशा परमार की जबरदस्त वापसी

मुंबई: अभिनेता नकुल मेहता और दिशा परमार आने वाला शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में ‘राम’ और ‘प्रिया’ की भूमिकाएं निभाकर बेहद खुश हैं।

‘इश्कबाज’ शो में ‘शिवाय’ का किरदार निभाने के लिए पहचाने जाने वाले नकुल का कहना है कि वह ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बनकर खुश हैं, क्योंकि यह उनकी मां का पसंदीदा शो था।

उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक ऐसा प्रतिष्ठित शो रहा है, सचमुच मैं इसे देखकर बड़ा हुआ हूं। यह मेरी मां का पसंदीदा शो है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DPV (@dishaparmar)

इसलिए यह मेरी मां और उन सभी माताओं के लिए एक ट्रिब्यूट है जिन्हें वास्तव में इसे देखने में आनंद आता है।

कहानी 30 के दशक में शहरी अकेलेपन और शादी के बंधन में बंधने के बाद आपसी विश्वास और सम्मान के साथ प्यार में पड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस एकता कपूर ने दो लीड्स के साथ प्रोमो लॉन्च किया था।

‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ की अभिनेत्री दिशा परमार ने भी अपना उत्साह साझा किया। वह आगे कहती हैं, ‘‘बड़े अच्छे लगते हैं- मेरा सर्वकालिक पसंदीदा शो है।

Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyaara Pyaara is BACK on Star Plus | IWMBuzz

मैं इस शो से जुड़कर वास्तव में खुश और गर्व महसूस कर रही हूं। यह शायद मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।  सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ का प्रसारण होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *