AAP नेता को ED का नोटिस, लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी ऐसे नोटिस भिजवा रही है- आम आदमी पार्टी

बीजेपी ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सामने  ग्राफ़ीक के जरिये बताया। कि कैसे दिल्ली में केंद्र सरकार .. | Total tv, Delhi news tv, live,

आम आदमी पार्टी के नेता पंकज गुप्ता को इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने एक नोटिस भेजा है। किसी मामले में पूछताछ के लिए पंकज गुप्ता को 22 सितंबर को पेश होने के निर्देश दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आप की लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी ऐसे नोटिस भिजवा रही है।

ईडी के नोटिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए। पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी ने एक बार फिर से सारे घोड़े खोल दिए हैं। राघव चड्ढा ने नोटिस को लव लेटर का नाम दिया। चढ्ढा ने कहा कि बीजेपी की नीति है कि अगर चुनाव में नहीं हरा सकते तो किरदार को ही खत्म कर दो और उसी के तहत बीजेपी ने ईडी के जरिए नोटिस भिजवाये हैं।

 

Read Also उत्तरी दिल्ली में इमारत गिरी, बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका

 

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को शुरू से ही टारगेट किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री के घर सीबीआई की रेड डाली गई। मुख्यमंत्री के बेडरूम तक दिल्ली पुलिस गई डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर जांच की गई। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा विधायकों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। राघव चड्ढा ने ईडी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ईडी के नोटिस पर ट्वीट कर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि ईडी आम आदमी पार्टी को चार फर्जी कंपनियों के जरिए चंदा लेने के आरोप में नोटिस भेजा है। पूरा मामला फरवरी, 2014 का बताया जा रहा है। इस मामले में आरओसी ने 4 फर्जी कंपनियों के जरिये आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ रुपये मिलने की शिकायत पुलिस से की थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *