Big Update : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी का ऐलान

Big Update

Big Update : यूपी कैबिनेट ने नाम बदलने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने के बीच लिया गया फैसला

News Desk : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिपरिषद ने एयरपोर्ट का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Read Also: Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। प्रधानमंत्री की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी 25 वर्षों की सेवा जनकल्याण और जनभागीदारी की मिसाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के बीच के संबंधों का भी उल्लेख किया।

Read Also: CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले 20,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में सुशासन, कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों को प्रदेश के विकास का आधार बताया। जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-एनसीआर के लिए एक महत्वपूर्ण विमानन परियोजना माना जाता है। इसका पहला चरण मार्च 2026 में शुरू हुआ था और इससे क्षेत्र में हवाई संपर्क तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *