अकाली दल के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर रोका, हरसिमरत बोलीं- यह..

नई दिल्लीः कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल आज ‘ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च’ निकालने जा रहा है।

विरोध मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और नेता हरसिमरत कौर बादल करेंगे। वहीं, इस बीच दिल्ली आ रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया है।

हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के प्रवेश द्वार सील करने और गुरद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंच रहे अकाली कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस के अनुचित व्यवहार की मैं कड़ी निंदा करती हूं।

फोन कॉल और वीडियो के माध्यम से मुझे जानकारी मिल रही है कि दिल्ली पुलिस इस विरोध मार्च को विफल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। यह एक अप्रत्याशित ‘आपातकाल’ है!

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *