29 नवंबर को होंगे केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव

चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि केरल और पश्चिम बंगाल की एक–एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव 29 नवंबर को होंगे।

केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के मणि और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष के इस साल की शुरुआत में उच्च सदन से इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि अधिसूचना नौ नवंबर को जारी की जाएगी और मतदान 29 नवंबर को होगा। 29 नवंबर को मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद स्थापित प्रथा के अनुसार मतगणना की जाएगी।

 

Read Also कोरोना काल में अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर

 

जोस के मणि ने इसी साल जनवरी में इस्तीफा दिया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई, 2024 में समाप्त होना था। अर्पिता घोष ने इस साल सितंबर में इस्तीफा दे दिया था और उनका कार्यकाल अप्रैल, 2026 में समाप्त होना था।

COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान, आयोग ने स्थिति में सुधार होने तक केरल RS उपचुनाव कराने के खिलाफ फैसला किया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *