राफेल नडाल ने जीता 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब, फेडरर समेत दिग्गज हस्तियों ने दी बधाई

नई दिल्ली: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच डाला है। खिलाड़ी राफेल नडाल ने 2 सैट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दानिल मेदवेदेव को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामैंट का खिताब जीता और 21 पुरुष एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

स्पेन के 35 साल के नडाल ने इसके साथ ही पुरुष एकल में सर्वाधिक 21 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ रिकॉर्ड अपने नाम किया। छठेवरीय नडाल ने पहले 2 सैट गंवाने के बाद रूस के दूसरे वरीय मेदवेदेव को 5 घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में 2-6, 6-7 (5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।

5वें और निर्णायक सैट में नडाल 5-4 के स्कोर पर जब चैंपियनशिप जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तो मेदवेदेव ने उनकी सर्विस तोड़ दी। उन्होंने हालांकि अपनी अगली सर्विस पर ऐसी कोईगलती नहीं की। ये आस्ट्रेलियाई ओपन का दूसरा सबसे अधिक समय चला फाइनल है। इससे पहले 2012 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने नडाल को 5 सैट चले मुकाबले में 5 घंटे और 53 मिनट में हराया था।

                     

मेलबोर्न में रविवार को 21वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीतकर इतिहास बनाने वाले स्पेन के राफेल नडाल ने कहा कि मेरे लिए यह सब कुछ अद्भुत है। नडाल ने फाइनल में रुस के दानिल मेदवेदेव को 5 सैटों के संघर्ष में हराने के बाद कहा कि डेढ़ महीने पहले मैं जानता नहीं था कि मैं यहां आऊंगा लेकिन आज मैं यहां आपके सामने हूं और मेरे हाथों में विजेता ट्रॉफी है। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने नडाल के लिए एक खूबसूरत सा मैसेज लिखा है। दोनों मैदान पर कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे हैं, ऐसे में फेडरर का मैसेज खूब वायरर हो रहा है। फेडरर और नोवाक जोकोविच ने राफेल नडाल को रिकॉर्ड 21वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए बधाई दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *