गुरुग्राम के सेक्टर 109 में चिंतल पैराडिसो सोसायटी में हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए , बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जिला उपायुक्त ने जांच के आदेश जारी कर दिए है।
Read Also लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गोवा आ रहे हैं PM – राहुल गांधी
इस पूरे मामले में फिलहाल जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला उपायुक्त विश्राम मीणा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला अभी भी मलबे में दबी हुई है जिसको निकालने की राहत कार्य जारी है।
गौरतलब है कि वीरवार को गुरूग्राम के सेक्टर 109 में चिंतल पैराडिसो सोसायटी में छठवीं फ्लोर का लेंटर गिरा और 6वीं मंजिल से लेकर पहली मंजिल तक फ्लैट की डाइनिंग एरिया का इलाका पूरी तरह से धराशाई हो गया था। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई थी।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

