Alia-Ranbir Wedding: एक-दूजे के हुए आलिया-रणबीर, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया और रणबीर ने वास्तु में सात फेरे ले लिए हैं। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार था आज वो पूरा हो गया है। रणबीर से सात फेरे लेने के बाद अब आलिया मिसेज कपूर बन गई हैं।

Image

Image

आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा कि आज अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी मे जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं, वहां हमने शादी कर ली। हम एक साथ और प्यारी यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते थे..यादें जो प्यार, हंसी, मूवी नाइट्स, प्रसन्नता की हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद।

Also Read 777 चार्ली 10 जून को होगी रिलीज

रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं, जिसके बाद अब दोनों ने शादी की है। रणबीर और आलिया शादी में भले ही कम लोगों को बुलाया हैं लेकिन बाद में वो बड़ा रिसेप्शन देंगे। पूरी इंडस्ट्री के लिए 2 ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *