बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में 15 दिवसीय मेले का आयोजन, लोगों की उमड़ी भीड़

बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में 15 दिवसीय मेले का आयोजन,

बिलाईगढ़/छत्तीसगढ़(राजू निराला): हर वर्ष की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। जहां क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेवराय सहित नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद सहित एल्डरमैन मेले में झूले व सर्कस का आनंद लेते हुए देखे गए।

यह मेला पूर्वजों के ज़माने से लेकर अब तक मनाया जा रहा है। आपको बता दें, यह मेला देवसागर मेले के 2 दिन से ही शुरू हो जाता है।
लम्बे समय से चलती कोरोना महामारी के बाद से सभी नागरिकों और मेला समिति के लोगों ने यह मेला कराने का निर्णय लिया और 15 दिवसीय इस मेले का आयोजन किया। इस मेले में मुख्य अथिति बिलाईगढ़ विधायक संसदीय सचिव चंद्रदेवराय ने मेले का शुभारम्भ किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक और उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे सहित पार्षद और एल्डरमैन शामिल थे यह मेला श्याम से शुरू होकर देर रात चलता है। इस मेले में खास तोर पर झूले, सर्कस, सिनेमा के साथ साथ रंग बिरंगे दुकाने खई खजाने की दूकान सजी रहती है। शाम होते ही यहां लोगो की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *