एक दिन में 3,805 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए

कोरोना वायरस के एक दिन में 3,805 नए मामले | Total tv news, आज की ताजा खबरे,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 3,805 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या 20,303 और कुल मिलाकर 4,30,98,743 हो गई। देश में पिछले 24 घंटों में 22 मौतें हुई है जिनमें से 20 अकेले केरल से हैं। इसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5,24,024 हो गया।

 


एक दिन में 3,805 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए

सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत हिस्सा है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश की कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.78 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.79 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक कुल 84.03 करोड़ कोविड टेस्‍ट किए गए हैं। सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 615 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 20,303 है।

 

Read Also फिर महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, इतनी बढ़ गई कीमत

 


कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गई

आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गई। राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 190 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना की वैक्‍सीन लगाई गई हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *