मथुरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर टकराए वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाया गया है जिससे एक्‍सप्रेस वे पर दोबारा हादसा न हो सके | Total tv, News in hindi,

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

7 लोगों की मौके पर ही मौत

आपको बता दें कि, ये दर्दनाक हादसा यूपी के मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना नौहझील इलाके के माइल स्टोन 68 पर आज यानी शनिवार सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक कार में 9 लोग सवार होकर आगरा से नोएडा के लिए जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन से इनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है।

सभी मृतक हरदोई जिले के निवासी

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक हरदोई जिले के रहने वाले थे। जिनकी पहचान लल्लू गौतम, उनके बेटे राजेश, श्री गोपाल गौतम, संजय, संजय की पत्नी निशा, लल्लू की पत्नी छुटकी, राजेश की पत्नी नन्दनी, संजय के पुत्र धीरज और संजय के दूसरे पुत्र कृष के रुप में की गई है। हादसे में कृष और श्री गोपाल गौतम गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं बाकी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसे हुआ हादसा

इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग देखते ही देखते मौत की गोद में सो गए। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 पुरूष और एक बच्चा शामिल है। आगरा से नोएडा की तरफ जाते समय नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्प्रेस वे के बाजना कट के पास इनकी वैगनार कार के पिछले हिस्से में एक अज्ञात वाहन पीछे से घुस गई। एक्सीडेंट होने के बाद वाहन मौके से गायब हो गया है। हालांकि, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *