पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा खूबसूरती में देती हैं मां को टक्कर, इस स्टारकिड संग करने जा रही डेब्यू

पूनम ढिल्लों की जो अपने दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी | Total tv, News bollywood, Aaj ki news, Hindi khabar,

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई स्टारकिड लॉन्च होता रहता है। इस लिस्ट में अब एक और स्टारकिड का नाम जुड़ गया है, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं, 80-90 के दशक की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लों की जो अपने दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी। पूनम की बेटी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों अब बड़ी हो चुकी है और अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत भी हैं। वहीं इसी के साथ खबर आ रही है कि, पलोमा जल्द ही पर्दे पर दिखाई देगी।

स्टारकिड डेब्यू की लिस्ट में शामिल हुआ पलोमा का नाम

आपको बता दें कि, इस साल बॉलीवुड में कई स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहे हैं। जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्या नंदा तक के नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में अब पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों का भी शामिल हो गाय है।

पूनम ढिल्लों की जो अपने दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी | Total tv, News bollywood, Aaj ki news, Hindi khabar,

इस स्टारकिड के साथ कर रही हैं डेब्यू

पलोमा ढिल्लों अब इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खास बात यह है कि, अपनी डेब्यू फिल्म के लिए ही पलोमा को राजश्री प्रोडक्शन्स का साथ मिल गया है। इतना ही नहीं वह सनी देओल के बेट राजवीर देओल संग जल्द ही पर्दे पर दिखाई देंगी।

पूनम ढिल्लों की जो अपने दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी | Total tv, News bollywood, Aaj ki news, Hindi khabar,

डेब्यू फिल्म में ही मिला राजश्री प्रोडक्शन्स का साथ

दरअसल, राजश्री प्रोडक्शन्स ने राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लों को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए लीड रोल के लिए मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस. बड़जात्या के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्मी होगी। यह एक रोमांटिक मूवी होगी, जिसमें आज के दौर के प्रेमी-प्रेमिकाओं की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के टाइटल को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।

पूनम ढिल्लों की जो अपने दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी | Total tv, News bollywood, Aaj ki news, Hindi khabar,

मां पूनम की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं पलोमा

गौरतलब है कि, जैसे ही ये ऐलान किया गया वैसे ही हर कोई पलोमा के बारें में जनाने को उत्सुक है। गूगल पर पलोमा के बारें में काफी सर्च किया जा रहा है। आखिर पलोमा कौन है? कैसी दिखती हैं? वैगरा-वैगरा। तो बता दें कि, पलोमा एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी है और खूबसूरती के मामले में बिल्कुल अपनी मां पर गई है। इस बात का सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट तस्वीरें दे रही है।

पूनम ढिल्लों की जो अपने दौर की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी | Total tv, News bollywood, Aaj ki news, Hindi khabar,

खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी हैं पलोमा

बता दें कि, पलोमा काफी हद तक अपनी मां की तरह ही दिखती हैं। मालूम हो कि, पलोमा दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही स्टाइलिश भी हैं। इस बात की गवाही उनकी इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीरें ही दे रही है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *