दिशा पटानी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, डीप नेक ड्रेस में सामने आया सेक्सी लुक

एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती नजर आती हैं | Total tv, hindi news, disha patni news, live,

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के लिए जानी जानें वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अब अपनी एक ऐसी फोटो इंटरनेट पर पोस्ट की है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के भी पसीने छूट रहे हैं।

दिशा ने अपनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल काटती नजर आती है। इसी बीच उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर डीप नेक रेड ड्रेस में फोटो पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाया है, ऐसा पहले भी हो चुका है जब दिशा ने अपने बोल्ड फोटोशूट के चलते सुर्खियों में रह चुकी है।

हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस का सामने आया सेक्सी लुक

इंटरनेट पर वायरल हो रही दिशा पटानी की फोटो में देखा जा सकता है कि, दिशा रेड टॉप में बेहद खूबसूरत और सेक्सी लग रही हैं। बिना कैप्शन वाली इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। दिशा की तस्वीर देख लोग उनके ग्लैमरस लुक को देख उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। किसी ने फायर ईमोजी शेयर कर उनके लुक की तारीफ की, तो किसी ने हार्ट ईमोजी शेयर किया, तो वहीं किसी ने उन्हें सेक्सी बताया।

इस एक्शन फिल्म में जल्द नजर आएंगी दिशा

सामने आई तस्वीरों में दिशा को हाई स्लिट के साथ लाल रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने कैमरे के सामने सेक्सी पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है ऐर ग्लॉसी मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट किया। खबर लिखे जाने तक एक्ट्रेस की इस तस्वीर में 8 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके है। वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगी।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *