नेशनल हेराल्ड केस में बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

नेशनल हेराल्ड केस का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार | Total tv, live,

नई दिल्ली (प्रदीप कुमार) : बीजेपी ने नेशनल हेराल्ड केस का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बीजेपी सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की स्पष्ट नीति है। केंद्रीय एजेंसियां अपना काम निष्पक्षता से कर रही हैं।

गौरव भाटिया का कांग्रेस पर निशाना

नेशनल हेराल्ड का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेस की स्पष्ट नीति है।इस नीति से बड़ा बदलाव भारत में आया है।चाहे सीबीआई हो या ईडी हो, सभी जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से, निष्पक्ष रूप से अपना काम कर ही है।

सोनिया और राहुल गांधी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर सवाल पूछे

नेशनल हेराल्ड का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर सवाल भी पूछे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि क्या ये सही नहीं है कि सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी पर एक फौजदारी का मुकदमा सेक्शन 420 के तहत धोखाधड़ी करने को लेकर चल रहा है? सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली उच्च न्यायालय जाते हैं और मांग करते हैं नेशनल हेराल्ड और एजेएल और यंग इंडियन, से जुड़े मामले को निरस्त किया जाए

गौरव भाटिया ने साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यंग इंडियन कंपनी में पैसों के लेनदेन को लेकर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या ये सही नहीं है कि नवबंर 2010 में जब आपकी केंद्र में सरकार थी तब इस कंपनी का समावेश किया गया, ताकि धोखाधड़ी से एजेएल कंपनी को यंग इंडियन कंपनी में ट्रांसफर कर दिया जाए।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *