Khatron Ke Khiladi 12: करंट के झटकों से शिवांगी जोशी का हुआ बुरा हाल, प्रोमो देख फैंस बोले…

Shivangi Joshi In Khatron Ke Khiladi,करंट के झटकों से शिवांगी जोशी का बुरा हाल

Shivangi Joshi In Khatron Ke Khiladi: टेलीविजन के मच-अवेटेड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में केकेके 12 की शूटिंग चल रही है। ऐसे में आए दिन शो कंटेस्टेंट लगातार स्टंट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। साथ ही इसके कई प्रोमों भी शेयर किए जा रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख KKK 12 के फैंस हैरान हो सकते हैं।

कलर्स ने जारी किया KKK 12 का नया प्रोमो वीडियो

दरअसल, सामने आया प्रोमों वीडियो कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आई क्लिप में देखा जा सकता है कि, टीवी की बालिका वधू यानी लोगों की चहेती शिवांगी जोशी स्टंट करते हुए नजर आ रही हैं। शिवांगी एक कंटेनर में लेटी हुई हैं, जो पानी से भरा हुआ है और कंटेनर के ऊपर जाल लगा है, जिसमें करंट है। शिवांगी के फैंस को यह जानकर हैरानी होगी करंट वाले कंटेनर के जाल पर एक चाबी लटकी हुई है जिसे उनकी चहेती एक्ट्रेस को निकालना है।

 

Read Also – Shabaash Mithu Trailer: मिताली राज के किरदार में नजर आई तापसी पन्नू, बताया लेजेंड्री वूमेन का सफर

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

स्टंट के दौरान बालिका वधू की निकली चीखें

आपको बता दें कि, यह स्टंट करना इतना मुश्किल है कि, चाबी निकालते हुए शिवांगी की चीखे निकल जाती है। दरअसल, करंट के जाल से चाबी निकालते हुए शिवांगी को कई बार जोरदार झटके लगते हैं जिससे उनकी चीखे निकल जाती है। लेकिन एक्ट्रेस हार नहीं मानती हैं और पूरे हिम्मत और जोश के साथ इस मुश्किल स्टंट को परफॉर्म करती हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। शिवांगी की ये बहादुरी उनके फैंस को काफी पंसद आई और वीडियो देखने के बाद फैंस इस प्रोमो को बेस्ट बता रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *