सिद्धू मुस्सेवाला हत्याकाण्ड: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धरे दो होटल संचालक, सामने आया ये सच

Sidhu Moosewala Case Update : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धरे दो होटल संचालक, live

नई दिल्ली, (रमेश भट्ट): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में अब दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने फतेहाबाद में दबिश देकर दो होटल संचालकों को हिरासत में लिया है। एक का होटल फतेहाबाद के भट्टू रोड और दूसरे का फोरलेन पर बताया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर इस मामले के फतेहाबाद से तार जुड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि, करीब तीन से चार दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हिसार के किरमारा से दो युवकों को हिरासत में लिया था। इन युवकों से मिले इनपुट के आधार पर फतेहाबाद के दो युवकों को दिल्ली क्राइम ब्रांच हिरासत में लेकर गई है। हालांकि एसपी ने इस मामले की पुष्टि करने से मना कर दिया है और कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है और हमारी पुलिस को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किरमारा से दो युवकों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।

 

Read Also – राज्यपाल बंडारू दतात्रेय ने 52 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से नवाजा

 

वहीं इन युवकों से पूछताछ में सामने आया है कि फतेहाबाद के दो युवकों के यहां होटल पर रुके थे। सूत्रों के अनुसार, मूसेवाला की हत्या के बाद बदमाश फतेहाबाद स्थित एक होटल में रूके थे। ये भी बताया जा रहा कि हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने हथियार से भरा बैग एक होटल संचालक को दे दिया था। इसके बाद बैग किरमारा छोड़ कर आया था। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस द्वारा यहां से किसी होटल संचालक को हिरासत में लिए जाने के बारे में कोई सूचना नही है।

पिछले दिनों पंजाब पुलिस द्वारा जरूर दबिश दी गई थी तब गाड़ी हैंडओवर करने का मामला सामने आया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शूटरों ने चार बार हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन अधिक भीड़ व कड़ी सुरक्षा के चलते वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। कई बार सिद्धू मूसेवाला शूटरों के बिल्कुल पास से निकल गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *