उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली मारने वाले उस्मान को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Umesh Pal murder case, उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली मारने...| Total tv

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड कांड मामले में शामिल अपराधियों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। दरअसल उमेश पाल की पहली गोली मारने वाले विजय उर्फ उस्मान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। बता दें कि इससे पहले एक और शूटर अरबाज को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। बता दें कि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया है कि कौधियारा पुलिस स्टेशन के एरिया में हुए एनकाउंटर में उस्मान को ढेर कर हिया गया। दरअसल यूपी पुलिस ने विजय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। Umesh Pal murder case

बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही घायल हो गए हैं। दरअसल यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि, ‘हमने पहले ही कहा था कि किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। इस शातिर बदमाश ने पुलिसवालों पर भी फायर किया था। आज सुबह कौंधियारा क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हुआ। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इसकी मृत्यु हुई है। सबने देखा था कि कैसे जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसमें शामिल प्रत्येक अपराधी को पुलिस कानून के हवाले करेगी।’

बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को उमेश पाल मर्डर के तीसरे दिन ही पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच ने एक हमलावार अरबाज का एनकाउंटर कर दिया। वहीं धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में एनकाउंटर कते दौरान अरबाज ढेर कक दिया गया था। दरअसल हमले में इस्तेमाल हुई क्रेटा कार को चला रहा था।

Read also:- भारत-नेपाल दिव्यांग क्रिकेट सीरिज में भारत को मिली जीत, 92 रनों से नेपाल को हराया

जो पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। बता दें कि इसके पीछे अतीक अहमद गैंग की भूमिका सामने आई। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा सत्र के दौरान आगबबूला होते हुए माफिया को मिट्टी में मिला देने की बात कही थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App        

Umesh Pal murder case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *