हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश, कहीं भूस्‍खलन तो कहीं फटा बादल

shimla landslide

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार को बादल फट गया। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों के बह जाने की खबर है।

राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया गया है, लेकिन बचाव दल भी भूस्खलन के कारण बीच में ही फंस गया है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू जिले के चल्लाल पंचायत के चोझ गांव में सुबह करीब छह बजे बादल फट गया जिसके बाद से चार से छह लोग लापता हैं। राज्‍य आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने कुल्लू जिले में आपातकालीन अभियान केंद्र से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि अचानक आई बाढ़ में कम से कम पांच मवेशी भी बह गए हैं।

 

Read Also COVID-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,15,212 हुई, 28 की मौत

 

वहीं, किन्‍नौर जिले में भी भूस्‍खलन होने के कारण एनएच-5 भी बाधित हुआ है। बचाव दल मौके पर पहुंचकर हाइवे को खोलने में लगा हुआ है। कुल्‍लू, किन्‍नौर के अलावा बुधवार को राज्‍य की राजधानी शिमला के धाली इलाके में भी भारी बारिश के कारण भूस्‍खलन हुआ। भूस्‍खलन के कारण एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

 

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन स्‍थानीय लोगों के साथ ही टूरिस्‍टों को भी राज्‍य में हो रही बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *