Nupur Sharma को कोर्ट की तरफ से मिली अंतरिम राहत, 10 अगस्त तक रोकी गई गिरफ्तारी

Nupur Sharma news: Nupur Sharma को कोर्ट की तरफ से मिली अंतरिम राहत.

Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्म्द पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी मामले को लेकर पिछले काफी समय से विवादों में घिरी बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा को आज कोर्ट की तरफ से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने नूपुर शर्मा को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक रोक लगा दी है। अब उसी दिन अगली सुनवाई भी होगी। इसी के साथ कोर्ट ने केंद्र सरकार समेत उन 8 राज्य सरकारों को (जहां-जहां नूपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज है) नोटिस भी जारी किया है।

दिल्ली समेत 9 राज्यों में एफआईआर दर्ज

आपको बता दें कि, पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली समेत अब तक 9 अलग-अलग राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई है, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए जजों ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद नूपुर ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और सभी केस दिल्ली में ट्रांसफर करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दुबारा अर्जी लगाई थी, जिस पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई हुई।

 

Read Also – मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का जोरदार हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

 

10 अगस्त तक नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर लगी रोक

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बी पारदीवाला की बेंच के सामने नूपुर शर्मा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि, याचिका कर्ता को जान से मारने की धमकियां लगातार बढ़ती ही जा रही है। पटना से लेकर पाकिस्तान तक उनके मारने की साजिश का खुलासा हुआ है। ऐसे में उनके लिए हर राज्य के कोर्ट में जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि, कोई गिरफ्तारी या हिरासत में रखने की कार्रवाई न हो और साथ ही नूपुर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं मामले पर सुनवाई करते हुए जजों की बेंच ने कहा कि, हमारा ये उद्देशय नहीं था कि, आपको यानी याचिका कर्ता को हर कोर्ट में जाना पड़े। हम आदेश में कुछ बदलाव करेंगे। साथ ही नूपुर की गिरफ्तारी पर 10 अगस्त तक रोक लगा दी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *