हुडी-पायजामा पहने अतरंगी अंदाज़ में दिखे अमिताभ बच्चन, फैंस ने कहा न्यू रणवीर सिंह

Amitabh Bachchan News: हुडी-पायजामा पहने अतरंगी अंदाज़ में दिखे अमिताभ,

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। बिग बी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी किसी फिल्म या अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से सम्बंधित कोई न कोई फोटोज या पोस्टर शेयर करते रहते है। अभी हाल ही में बिग बी ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वो खुद ही अपना मज़ाक उड़ाते नज़र आए। इस फोटो में बिग बी अतरंगी नज़र आ रहे है। यहां तक की फैंस भी उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स उन्हें रणवीर सिंह से कंपेयर भी कर रहे हैं, जो अक्सर अतरंगी कपड़े पहने नजर आते हैं।

Read also: अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री मामले में तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार

अपने फोटोज में बिग बी व्हाइट हुडी और ब्लैक कलर के प्रिंटेड हैरम पैंट्स में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही उनकी यह फोटोज ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट की नजर आ रही है। जिसमें वे व्हाइट हुडी और ब्लैक कलर के प्रिंटेड हैरम पैंट्स में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद का मज़ाक उड़ाते हुए कैप्शन में लिखा है “पहनने को दे दिया पायजामा, लगा साड़ी को फाड़ा, आगे जेब दे दी और पीछे लगा दिया नाड़ा।”

उनकी इस फोटो पर फैंस ने काफी मजेदार कमेंट भी किये है। एक फैन ने उनकी फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा है, “सर रणवीर से दोस्ती कर ली क्या।” दूसरे ने लिखा, “रणवीर सिंह के साथ ऐड करने का नतीजा है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “जब आप रणवीर सिंह को चैलेंज करना चाहते हैं।।” चौथे ने लिखा, “सर, लगता है यह पायजामा रणवीर सिंह ने डिजाइन किया है।” इसके अलावा कई यूजर्स कमेंट कर बिग बी को ‘न्यू रणवीर सिंह’ कह रहे हैं।

अमिताभ बच्चन जल्द ही डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट और अक्किनेनी नागार्जुन लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा बिग बी डायरेक्टर विकास बहल की ‘गुडबाय’ और प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग अभी हाल ही में खत्म की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *