संदिग्ध परिस्थितियों में 2 स्कूली छात्राएं लापता, जांच में जुटी पुलिस

News hindi today: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 स्कूली छात्राएं लापता, today news hindi

सिरसा(सतनाम सिंह): डबवाली शहर के वार्ड 12 व् 15 से 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सहेलियां स्कूल से छुट्टी के बाद घर आ रही थी अचानक पीएनबी बैंक के पास रेलवे फाटक से पहले लापता हो गई। वहीं, उन्ही के साथ आ रही उनसे छोटी क्लास में पढ़ने वाली सगी बहन ने दोनो के लापता होने की खबर घर आकर परिजनों को दी थी। गौरतलब है दोनों लड़कियां अपने स्कूल बैग के साथ लापता हो गई। News hindi today

परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों लड़कियों को ढूढ़ने का प्रयास किया लेकिन परिजनों को दोनों लड़कियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल, परिजनों ने लड़कियों के लापता होने की सूचना डबवाली पुलिस को दे दी है और पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। News hindi today

 

Also Read राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज, हरियाणा ने बीएसएनएल को हराया

वहीं, इस घटना के बाद बठिंडा रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में लड़कियां एक रिक्शे पर सवार होकर जाती हुई दिख रही है। परिजनों की तरफ से बठिंडा क्षेत्र में तलाश शुरु की गई लेकिन कोई सुराग नही लगा, जिसके बाद परिजनों ने शहर थाना पुलिस भी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर सुराग जुटाने में लगी है। पीड़ित दोनों परिवारों ने पुलिस को लिखित में सुचना देकर जल्द से जल्द लापता हुई दोनों लड़कियों का सुराग जुटाने की गुहार लगाई गई है। वहीं, डबवाली सिटी थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि परिजनों ने शिकायत दी है जिसके बाद मामला दर्ज किया गया, साथ ही एक टीम दोनों बच्चियों की तलाश में बठिंडा रवाना की है। News hindi today

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv 

News hindi today, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *