द्वारिका डिस्ट्रिक्ट में ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

(अजित सिंह): द्वारिका डिस्ट्रिक्ट में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में द्वारिका एंटी नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली की डिस्ट्रिक्ट में लगातार नशे का कारोबार करने वाला व्यक्ति ड्रग्स की सप्लाई के लिए आने वाला है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार कर लिया है।

द्वारिका डिस्ट्रिक्ट में एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया। जिसके पास 327.64 ग्राम हेरोइन और 31 हजार 415 रूपये कैस बरामद किए गए। आरोपी पहले भी कई आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में शामिल रहा है। हेरोइन की बरामदगी के बाद के साथ ही नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया गया। डीसीपी द्वारिका के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को ड्रग्स पैडलर के खिलाफ एक खुफिया जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने टीम गठित कर बी-ब्लॉक, जेजे कॉलोनी, बिंदापुर में पहुंची और जाल बिछाया और एक व्यक्ति को एक घर से आते देखा गया। मुखबिर के कहने पर टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

Read also:राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के 93 शिक्षकों को किया सम्मानित

पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव उर्फ ​​गोलू बताया जो जेजे कॉलोनी, बिंदापुर, दिल्ली का निवासी है उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से पॉलीथिन बरामद किया गया, जिसकी फील्ड जांच किट से जांच करने पर 327.64 ग्राम हेरोइन बरामद की गई फिलहाल पुलिस इसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *