मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप

Bomb in flight, मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप....

मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की खबर होने से हड़कंप मच गया है। फ्लाइट सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर लैंड की गयी। रेस्क्यू टीम और बम निरोधक दस्ता को तैनात किया गया। पुलिस ने बताया कि कल रात मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम होने की सूचना मिली थी। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार दिया गया। हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला। और इस मामले की जांच अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार देर रात 1:28 बजे को दिल्ली दमकल विभाग को जानकारी दी गई कि फ्लाइट नंबर SU 232 (Moscow to Delhi) में बम की सूचना है। इससे हड़कंप मच गया। इस फ्लाइट को रनवे नंबर 29 पर उतारकर फ्लाइट से 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर को उतारा गया, विमान की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक देर रत करीब 11.15 पर दिल्ली पुलिस को एक काल प्राप्त हुई जिसमें मास्को से 3 . 20 पर दिल्ली आ रही फ्लाइट SU 232 में बम होने की सुचना मिली। जिससे सभी एजेंसिया अलर्ट मोड पर आ गयी। बम निरोधक दस्ता और रेस्क्यू टीम को मौके पर तैनात किया गया और फ्लाइट को रनवे 29 पर उतरा गया। फ्लाइट में मौजूद सभी क्रू मेंबर और यात्रियों को सुरक्षित उतर लिया गया। हालांकि फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की साँस ली।

Read also: PM मोदी का हिमाचल दौरा: ऊना में वंदे भारत ट्रैन को हरी झंडी दिखाने के बाद बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी

बता दें की इससे पहले भी ईरान से चीन जा रही एक फ्लाइट में बम होने की सुचना मिलने से हड़कंप मच गयी थी जिसके बाद उस फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने की मांग की गयी थी। हालांकि, भारत की ओर से जयपुर और चंडीगढ़ में विमान उतारने का विकल्प दिया गया था। लेकिन पायलटों ने विमान को उतारने से मना कर दिया था। इसके बाद विमान करीब 45 मिनट तक भारत के ऊपर उड़ता रहा। इसके बाद भारतीय एयरपोर्स अलर्ट पर आ गई। एयरफोर्स ने सुखोई लड़ाकू विमान इसके पीछे लगा दिए थे। हालांकि बाद में वो फ्लाइट चीन में सुरक्षित लैंड कर गई थी। और विमान में बम होने सुचना मात्र एक अफवाह पायी गयी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *