लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी

(प्रदीप कुमार)  – अपने संदेश में ओम बिरला ने कहा “नववर्ष 2023 के प्रारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह साल आपके जीवन में नया उत्साह, नई ऊर्जा और अनेक खुशियां लेकर आए। हर घर-परिवार में खुशहाली आए। नया साल नए संकल्प लेने और नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने के लिए जुट जाने का समय है। इसी के साथ बीते वर्ष जो उद्देश्य हमारे अधूरे रह गए हैं, हम उन उद्देश्यों को भी पूरा करें। बीते वर्ष हमारे देश ने प्रगति के नए आयाम छुए हैं। भारत आज दुनिया की पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
हमारे युवा हर दिन नए स्टार्ट-अप्स तैयार कर रहे हैं। देश में नई शिक्षा नीति का समुचित क्रियान्वयन हो रहा है। हम समावेशी स्वास्थ्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। रक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान, तकनीक और उत्पादन से लेकर अनेक क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर बना है।

Read more:- AAP सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के शीतकालीन सत्र में शतक लगाने के बाद जारी किया ‘रिपोर्ट कार्ड’

नववर्ष पर हमारा ध्येय होना चाहिए कि हम पूरे मनोयोग से स्वयं की उन्नति और देश व समाज की प्रगति के लिए कार्य करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ हम अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें, और साथ ही राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में भी हमारी भागीदारी हो। सभी स्वस्थ रहे, निरोगी रहे। हमारा देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इसी संदेश के साथ आपको सपरिवार नववर्ष की बधाई और मंगलकामनाएं। जय हिंद।“

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *