(अवैस उस्मानी): दिल्ली में झुग्गियों को हटाने को DDA के आदेश के खिलाफ आप आदमी पार्टी अब सड़कों पर उतर गई है। आप नेता आतिशी के नेतृत्व में आज आप पार्टी से जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने आज भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का घेराव करने की कोशिश किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़कर बीजेपी कार्यालय की तरफ बढ़ने की कोशिश भी किया, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। AAP protest delhi,
DDA के अवैध झुग्गियों को हटाने के नोटिस के लिए दिल्ली भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओ ने भाजपा के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की। आप पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब BJP के इशारे पर हो रहा है। AAP नेता आतिशी ने आरोप लगया कि चुनाव से पहले BJP ने ‘जहां झुग्गी वहीं मकान देने का वादा किया था, अब वही BJP चुनाव के बाद झुग्गी तुड़वा रही है।
आप पार्टी ने दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के नवजीवन और नेहरू कैम्प झुग्गियों को खाली कराए जाने के डीडीए के नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारी संख्या में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने BJP कार्यालय पहुंचने से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।
आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं के रोकने के बावजूद AAP कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन और भारी पुलिस बल का प्रयोग कर AAP कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया। इसके बावजूद AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन काफी देर तक आम आदमी पार्टी मुख्यालय के पास जारी रहा।
Read also: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एलजी ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
बता दें कि डीडीए ने दिल्ली के कुछ इलाकों में स्थित अवैध झुग्गियों को हटाने का नोटिस दिया था। AAP के नेताओं का कहना है कि पिछले कई सालों ने इन झुग्गियों में लोग रहते आये हैं। आप पार्टी की मांग कि सालों से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को यही फ्लैट बनाकर दिए जाएं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सीएम केजरीवाल का वादा है कि जब तक हर झुग्गीवासी को अपनी झुग्गी के पास मकान नहीं मिल जाता है, तब तक किसी भी झुग्गी पर बुल्डोजर नहीं चलने देंगे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

