शुरु हुई अथिया और केएल राहुल की शादी की तैयारियां, सामने आया डेकोरेशन का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल की शादी होने में अभी तीन दिन ही बचे हैं। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को खंडाला वाले बंगले में होगी। दरअसल बॅालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पहले ही बता दिया था कि उनकी बेटी की शादी में ज्यादातर करीबी लोग ही शामिल होगें। वहीं क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले गेस्टों का अंदाजा लगा लिया गया है। साथ ही वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अभिनेता शाहरूख खान, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेता सलमान खान जैसी जानी मानी हस्तियां ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल हो सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

दरअसल एक्टर सुनील शेट्टी की तरफ से अभी इस बात की कोई पुष्टि नही हुई है। कि सलमान खान, शाहरूख खान और विराट कोहली उनकी बेटी की शादी में शामिल होंगे या नही, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में सलमान, शाहरूख और विराट में से जरूर एक हस्ती शामिल हो सकती है।

Read also:- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सउदी अरब में की शिरकत, मेसी और रोनाल्डो से की मुलाकात, देखें वीडियो

इस दिन होगी अथिया और केएल राहुल की शादी

फैंस वीडियो को देखकर कपल्स को शादी की शुभकामनाएं देने लगे हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी 23 जनवरी को होने वाली है। साथ ही शादी के फंक्शन 3 दिन लगातार चलेंगे। 21 और 22 को हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन होंगे। उसके बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लेगें। वहीं इन दिनों राहुल और अथिया की शादी की तैयारियां जोरों शोरो पर चल रही है। क्योंकि सुनील शेट्टी के गेस्टों का आना-जाना भी शुरू हो गया है। एक्टर सुनील शेट्टी और माना ने अपने गेस्टों के लिए शानदार तरीके से इंतजाम किए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *