Pahalgam: आतंकी हमले के बाद भी नहीं डरे पर्यटक, पहलगाम में अपनी शादी की सालगिरह मना रहा महाराष्ट्र का जोड़ा

Pahalgam:

Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब पर्यटक बड़ी संख्या में कश्मीर घाटी छोड़ रहे हैं, महाराष्ट्र का एक जोड़ा इस बर्बर हमले के कुछ ही दिनों बाद पहलगाम में अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है।सुशांत और प्रीति शहर की सुनसान सड़कों पर टहल रहे हैं, जिसने जम्मू कश्मीर में नागरिकों पर इतिहास के सबसे घातक हमलों में से एक को देखा है।

Read also- Haryana News: सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, आतंकवाद पर कही ये बात

सुशांत ने कहा, “हम ऐसे घूमने के लिए आए, एनिवर्सरी थी हमारी कल तो आ गए घूमने। बोला चलो कश्मीर घूमकर आते हैं।यहां बहुत अच्छा लगा हमें। यहां आए तो यहां के जो लोकल्स हैं वो भी अच्छे से बात करते हैं। अच्छे से ट्रीटमेंट देते हैं और आप आओ। आएंगे तो जानेंगे नहीं तो कुछ मतलब नहीं है। वेदर बहुत अच्छा है कश्मीर का। यहां की आर्मी भी अच्छी है। अभी प्रोटेक्शन दे रही है हमको तो यहां सब कुछ अच्छा चल रहा है। ऐसा कुछ अभी समस्या नहीं है यहां पे।

Read also-भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान, प्रशासन ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश

प्रीति भी लोकल लोगों की मेहमाननवाजी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “कश्मीरियों की मतलब यहां के जो लोकल्स हैं। सारे बहुत अच्छे हैं। बहुत सपोर्ट करते हैं। जो भी हम पूछेंगे, बात करेंगे। सब अच्छी तरीके से बताते हैं, मतलब अच्छा ट्रीट करते हैं।पहलगाम के नजदीक बेहद लोकप्रिय जगह बैसरन पर 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों के चले जाने से शहर खाली हो गया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *