नहीं बनेगा ‘सेक्रेड गेम्स 3’ का तीसरा पार्ट, अनुराग कश्यप बोले OTT में अब इतनी हिम्मत नहीं कि…

अनुराग कश्यप इन दिनों फिल्म ‘ऑलमोस्‍ट प्‍यार विद डीजे मोहब्‍बत’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों से वह इस मूवी के प्रमोशन में जुटे हुए थे। दरअसल इसी दौरान अनुराग कश्यप वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स 3’ को लेकर भी काफी सवाल किए गए। साथ ही अनुराग कश्यप ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सीरीज का तीसरा पार्ट अब नहीं आ पाएगा। साथ ही उन्होंने सैफ अली खान, अभिनीत ‘तांडव’ और ओटीटी पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया।

वहीं ‘सेक्रेड गेम्स 3’ को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें थी। साथ ही फैंस को तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अनुराग कश्यप के इस बयान से फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। साथ ही अनुराग ने भी क्लियर कर दिया है कि इस सीरीज का तीसरा पार्ट नहीं बना रहें हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें कि इस वेब सीरीज के पहले पार्ट को जितना अच्छा रेस्पॉन्स मिला था उतना दूसरे पार्ट को नहीं मिला।

Read also:- शादी से पहले करती थीं जॉब …कौन हैं गौतम अडाणी की पत्नी ?

वहीं अनुराग कश्यप ने बातों बातों में कह दिया कि एक्टर सैफ अली खान की ‘तांडव’ की बात रखी। साथ ही उन्होंने Mashable India के The Bombay Journey मे अपने इंटरव्यू में कहा कि ‘जब से ओटीटी पर ‘तांडव’ को लेकर बवाल हुआ है, तब से सभी प्लेटफॉर्म डरे हुए हैं। अब ऐसे में ओटीटी के पास इतनी हिम्मत नहीं बची है कि ‘तांडव’ को लेकर इतना विवाद हुआ था कि उसमें बदलाव भी करने पड़े थे। साथ ही सीरीज पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *