इस वक्त की बड़ी खबर: बीबीसी के ऑफिस में इनकम टैक्स का छापा, स्टाफ के फोन जब्त

Raid on BBC office, इस वक्त की बड़ी खबर: बीबीसी के ऑफिस में इनकम टैक्स ......

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि BBC पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। BBC के दफ्तर की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दफ्तर के अधिकारियों के फोन जब्त कर लिए गए है और सभी अधिकारियों को घर जाने के लिए भी कहा गया है। दिल्ली और मुंबई के बीबीसी के दफ्तर पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम अभी भी दफ्तर में मौजूद है। इनकम टैक्स का ये छापा बीबीसी की अनियमितता के आरोपों का हवाला देते हुए डाला गया है।

बता दें कि कांग्रेस ने बीबीसी पर इनकम टैक्स के छापे का विरोध किया है…..

वहीं इनकम टैक्स की टीम BBC के दिल्ली स्थित दफ्तर में आयकर विभाग सर्वे कर रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की एक और टीम आयकर विभाग मुंबई के कलिना, सांताक्रूज़ स्थित बीबीसी स्टूडियो कार्यालय पर सर्वे कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक IT अधिकारी BBC के दिल्ली व मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे। वे BBC के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते, वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त किए हैं। अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे फिर इसे वापस सौंप देंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *