वॉट्स्ऐप से अब एक साथ भेज सकेगें 100 फोटो और वीडियो, लॅान्च हुए तीन नए फीचर्स

whatsapp app, वॉट्स्ऐप से अब एक साथ भेज सकेगें 100 फोटो और वीडियो,

भारत में लाखों लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों और संबंधियों को कॉल, मैसेज और इतना ही नहीं बल्कि आप पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर कई अपडेट पेश करती रहती है। दरअसल कंपनी ने कुछ वॉट्सऐप के नए फीचर्स पेश किए हैं तो आइये जानते हैं कौन से है नए फीचर्स……

कौन से है तीन नए फीचर्स

बता दें कि वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया अपडेट पेश किया है। साथ ही कंपनी ने अपने ऐप में तीन नई सुविधाओं और सुधारों की घोषणा की है। दरअसल इन बदलावों में डॉक्यूमेंट कैप्शन, लंबे ग्रुप सब्जेक्ट और डिस्क्रिप्शन और एक साथ 100 मीडिया फाइलों को शेयर कर सकते हैं। दरअसल ये सारी सुविधाएं अब उन सभी यूजर्स को मिलेगी जो, Google Play Store से Android डिवाइस पर WhatsApp का  लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करते हैं।

Read also:- निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासा ? चुनना था एक रास्ता, और बन गया वो हत्यारा!

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने हाल ही में iOS के लिए वॉट्सऐप का एक बीटा वर्जन शुरू किया है, जो टेस्टर्स को एक बार में 100 मीडिया फ़ाइलों को साझा करने की अनुमति  देता है। साथ ही बता दें कि इससे पहले यूजर्स किसी भी चैट में एक टाइम में 30 मीडिया फाइलों को शेयर कर सकते थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

whatsapp app

whatsapp app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *