बीच सड़क लड़की पर गड़ासे से किया हमला, छत्तीसगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। जिसमें एक शख्स डेढ़ घंटे तक लड़की को बीच सड़क पर बाल पकड़कर खींचता रहा। दरअसल उसने गंडासे से उसके सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस मामले को एक्शन में लेते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह घटना रविवार की है। बता दें कि आरोपी ने लड़की के सिर पर पहले गंडासे से हमला किया। फिर उसके बाद लड़का के साथ मारपीट की। जिसके वजह से उसके शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान देखे गए। दरअसल आरोपी लड़की को रायपुर में करीब डेढ़ घंटे तक घसीटता रहा।

बता दें कि लड़की की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पीड़िता रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव में किराना कारोबारी ओंकार तिवारी के यहां घरेलू काम करने के लिए जाती थी। लेकिन बाद में उसने काम छोड़ दिया। जिससे बाद ओंकार लड़की से गुस्सा हो गया। फिर उसने लड़की पर गंडासे से हमला कर दिया। बता दें कि घटना के समय वहां को मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिसमें आरोपी को हाथ में धारदार हथियार के साथ देखा जा सकता है और लड़की के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए बीच सड़क पर ले जा रहा था।

Read also;- नागरिक अभिनंदन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का किया गया भव्य स्वागत

दरअसल लड़की की उम्र 15 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। साथ ही लड़की की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायल लड़की को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की कार्रवाई जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *