बोल्ड अंदाज में नजर आईं उर्फी जावेद, पहनी एक डोरी पर टिकी ड्रेस

Urfi Javed viral dress बोल्ड अंदाज में नजर आईं उर्फी जावेद..................

( दीपा पाल ) -टीवी इंस्डस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने बोल्डनेस और अतरंगी ड्रेसेस से आये दिन चर्चाओं में रहती है। कभी कभी उर्फी जावेद अपनी अतरंगी ड्रेसेस के चलते मुसीबत में फंस जाती है। वही एक बार फिर उर्फी अपनी अतरंगी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में है।एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ड्रेस पहनी है। जो रिवीलिंग तो है लेकिन इसकी फिटिंग ऐसी है कि जिसकी वजह से उर्फी को सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी उर्फी ने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोया , जिसकी वजह से उर्फी को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिल रही है। Urfi Javed viral dress

उर्फी जावेद का न्यू लुक

उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में काम करना एक्ट्रेस को काफी मुश्किल हो रहा है । इस बार उर्फी गोल्डन कलर की शिमरी स्कर्ट के साथ फ्रंट साइड पर ट्यूब स्टाइल लुक देते हुए किसी तरह के गोल्डन कलर के कपड़े को बस तन पर लपेटा हुआ है. एक नजर में आपको ये गाउन तो कभी आपको स्कर्ट के साथ रिवीलिंग टॉप लगेगा। ये ड्रेस इतनी ज्यादा टाइट है। कि उसमें उर्फी का चलना फिरना उठना बैठना भी मुश्किल हो रहा है। इस ड्रेस को पहनकर उर्फी जैसे ही कैमरे के सामने आईं तो दौड़ लगाने लगीं. उर्फी को देखते हुए पैपराजी ने कहा कि आप पेंग्विन की तरह चल रही हैं।

Read also:- भारत-नेपाल दिव्यांग क्रिकेट सीरिज में भारत को मिली जीत, 92 रनों से नेपाल को हराया

गोद में उठाकर चढ़ाया गया वैनिटी वैन में

इस दौरान उर्फी ने रुककर पैपराजी को पोज दिए और फिर वैनिटी वैन में चढ़ने की कोशिश की. लेकिन खुद से चढ़ नहीं पाई। ऐसे में स्टॉफ मेंबर्स ने उन्हें गोद में उठाकर जैसे तैसे वैनिटी वैन में चढ़ाया. खास बात है। कि उर्फी की ना केवल ड्रेस बल्कि उसके साथ उन्होंने जो हाई हील्स पहने थे वो दोनों ही उन्हें काफी दिक्कत दे रहे थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *