बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पड़ा सीबीआई का छापा

Rabri devi cbi raid news बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर सीबीआई का छापा...

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव कि पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई का छापा पड़ा है। राबड़ी के आवास पर सीबीआई की करीब 4 घण्टे तक रही। और राबड़ी देवी से पुछताछ के बाद वहां से निकल गई। उसके बाद वो विधान सभा की कार्रवाही में भी पहुंची। जहां उन्हे लेकर तेजस्वी यादव पहुंचे। वहीं सीबाआई से पूछताछ के बाद मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा की कुछ नही हुआ है, ये सब चलते रहता है।

जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी को यह समन लैंड फॅार जॅाब स्कैम में सीबीआई द्वारा जारी किया गया है। जिसके लिए आज सीबीआई टीम के 12 अफसर 3 गाड़ियों से उनके आवास पहुंचे थे। और इसके विरोध में आरजेडी नेता और कार्यकर्ता आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। वहीं सीबीआई की ईस चार्जशीट में लालू प्रसाद के अलावा 14 अन्य को आरोपी बनाया गया है। वहीं कोर्ट ने राबड़ी देवी, लालू और मीसा भारती को पेश होने का आदेश दिया है। Rabri devi cbi raid news

Read also: दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को मिली 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत

बता दें की राबड़ी देवी से यह पूछताछ सीबीआई दफ्तर मे ही होने वाली थी लेकिन उन्हे इस मामले पर राहत देते हुए घर पर ही पूछताछ के लिए तैयार हो गई। वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा की मै तो कहता हुं कि सीबीआई आवास पर ही दफ्तर खोल ले। वहीं उन्होने ये भी बताया की जमीन के बदले नौकरी मामले मे सीबीआई आई थी। पहले भी वो इस मामले मे कई बार जांच करके बंद कर चुकी है। और रेलवे ने इसे घोटाला नही माना है।

वहीं तेजस्वी ने ये भी कहा की पूरा देश जानता है कि लालु यादव ने रेलवे को 90 हजार का फायदा कराया था। उन्हे मैनेजमेंट ऑफ गुरु कहा जाता है। वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की छापेमारी पर कहा है कि यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है, वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED, CBI राज्यपाल के जरिए परेशान किया जा रहा है। मुख्यमत्री केजरीवाल ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार को नसीहत भी दी कहा कि देश एक साथ मिलकर काम करने से आगे बढ़ता है, काम रोकने से नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *