ओटीटी प्लेटफार्म पर बढ़ते अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार गंभीर, अनुराग ठाकुर ने दी चेतावनी

ओटीटी पर कोविड के दौरान कई बड़ी मूवी रिलीज हुई है। दरअसल सिनेमा घरों से ज्यादा दर्शक ओटीटी प्लेटफार्म पर ज्यादा मूवी देखना पसंद करते हैं। क्योंकि ओटीटी पर दर्शकों को मनपसंद कंटेंट मिल जाता है। लेकिन ओटीटी पर गाली गलौज और अभद्रता बहुत बढ़ती जी रही है। दरअसल इसी को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि क्रिएटिविटी के नाम पर अश्लील और अभद्रता भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नही किया जाएगा। दरअसल ओटीटी पर अश्लील कंटेंट की शिकायते बढ़ने पर सरकार गंभीर है। वहीं अगर इस बारे में नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो इससे मंत्रालय बिल्कुल भी पीछे नही हटेगा।

साथ ही गाली गलौज रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करेंगे और असभ्यता बिल्कुल भी स्वीकार नही की जाएंगी। बता दें कि अनुराग ठाकुर नागपुर के एक प्रेस कॉम्प्रेस में पहुंचे थे। जहां उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर कहा कि, ओटीटी में कहीं ना कहीं शिकायत पिछले कुछ समय से बढ़नी शुरू हो गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सही समय पर सही कदम उठाया जाएगा।

Read also:- अतीक के खास शूटर के घर पर चलेगा बुलडोजर !

अभी तक जो प्रक्रिया है पहले उस लेवल पर मूवी के प्रोड्यूसर को उनके शिकायतों को दूर करना होता है फिर इसके बाद 90-92 प्रतिशत वहीं बदलाव करके शिकायते दूर करते है। उसके बाद एसोसिएशन के लेवल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। तो अधिकतर शिकायते वहां दूर होती है। आगे के मामले पर जब सरकार के लेवल पर बात आती है तो डिपार्टमेंटल कमेटी है फिर उस कड़ी कार्यवाही के जो भी नियम है उस हिसाब से हम लोग कार्यवाही करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *