नेपाल में छुपा है भगोड़ा अमृतपाल, भारत ने नेपाल के किया सचेत

भगोड़े कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपने की आशंका है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वो अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की ्अनुमति न दे। भारत ने कहा है कि अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद सुर्खियों में आया था। खालिस्तान का समर्थन करने वाले अमृतपाल गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से ही फरार है। पंजाब पुलिस पिछले कई दिनों से अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही है।

भारतीय दूतावास ने नेपाल से किया अनुरोध

काठमांडू पोस्ट अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को वाणिज्य सेवा विभाग को भेजे पत्र में यहां की विभिन्न सरकारी एजेंसी से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। स्थानीय भारतीय मिशन से इस पत्र के बारे में तत्काल कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। अखबार ने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा, ”अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है।” अखबार ने संबंधित पत्र की एक प्रति उसके पास होने का दावा किया है।
अमृतपाल को गिरफ्तार करने की अपील

रिपोर्ट में कहा गया है, ”सम्मानित मंत्रालय से अनुरोध किया जाता है कि वह आव्रजन विभाग को सूचित करे कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाये और यदि वह इस मिशन की सूचना के तहत भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।”

अमृतपाल सिंह की हर डिटेल शेयर की गई

अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि पत्र और अमृतपाल सिंह के व्यक्तिगत विवरण को होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसी को भेज दिया गया है। माना जाता है कि अमृतपाल सिंह के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं। पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तभी से वह फरार है। कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल ने पुलिस को भी चकमा दे दिया और पंजाब के जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने के बावजूद वह पुलिस के जाल से बच निकलने में कामयाब रहा।

Read also:-फिर से बरसेगा बादल भीगेगी दिल्ली, बारिस को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट अब भी जारी

इस बीच, गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से एक अखबार ने कहा है कि यह निर्देश भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर दिया गया है और नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र को दो दिनों के लिए ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमावर्ती इलाके में सादे कपड़ों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि सिंह पश्चिमी नेपाल के कपिलवस्तु से देश में प्रवेश कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *