(दिनेश कुमार): पलवल, पिछले एक माह से आरोपों के घेरे में रहे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय पर मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापामार कार्यवाही की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय व जिला कृषि एंव किसान कल्याण विभाग पलवल के कार्यालय में छापामार कार्यवाही की। टीम द्वारा दोनों विभागों के रिकॉर्ड अपने कब्जे में जांच के लिए लिए गए। रिकॉर्ड की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि विभाग में किस तरह की अनियमितताएं बरती जा रही थी।
सूचना के आधार पर निरीक्षक जगदीश, उ.नि. सतबीर सिंह व राजेन्द्र कुमार मुख्यमन्त्री उडनदस्ता फरीदाबाद द्वारा नरेश कुमार खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पलवल एवं डयूटी मजिस्ट्रेट की हाजरी में सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय पहुंचकर तैनात कर्मचारी/अधिकारी की हाजरी चैक की गई। कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक अपने चालक सहित कृषि सरकारी कार्य से बाहर जाने पाऐ गए। संयुक्त टीम द्वारा जिला कल्याण अधिकारी पलवल कार्यालय का भी औचक निरीचण किया। टीम द्वारा दोनों कार्यालयों से रिकॉर्ड की जांच करने के बाद कुछ रिकॉर्ड को भी अपने साथ ले जाया गया।
Read also:- अतीक अहमद के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि सरकारी कार्यालयों में किस तरह की अनियमितताएं बरती जा रही थी। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि दोनों सरकारी कार्यालयों पर छापामार कार्यवाही की गई है। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति को भी चेक किया गया है। जो लगभग सही मिली और कार्यालय से रिकॉर्ड भी जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह छापामार कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पिछले कुछ समय से किसान मेले में अनियमितताओं को लेकर आरोपों के घेरे में चल रहा था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

