अतीक अहमद के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

माफिया अतीक अहमद ने अहमदाबाद जेल से उत्तर प्रदेश जेल ट्रांसफर किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर आज सुनवाई होगी। अतीक की याचिका पर जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की बेंच सुनवाई करेगी।

अतीक अहमद को एनकाउंटर का डर सता रहा है। उसने दायर याचिका में मांग की है कि उसे यूपी पुलिस के हवाले न किया जाए। वहीं, बीते दिने (27 मार्च) को उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को भारी सुरक्षा के बीच नैनी केंद्रीय जेल लाया गया।

अतीक ने याचिका में कहा

अतीक ने याचिका में यूपी जेले ट्रांसफर को लेकर विरोध व्यक्त किया है। याचिका में कहा गया कि यूपी सरकार के कुछ मंत्रियों के बयान से ऐसे लगता है कि उसका एनकाउंटर किया जा सकता है।अतीक ने याचिका में कहा अगर मामले में पेशी होती है तो उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए। अतीक ने याचिका में ये तक कहा कि अगर यूपी पुलिस को ही पुछताछ करनी है तो केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी (सीबीआई) की सुरक्षा में अहमदाबाद में ही उससे पूछताछ हो।

Read also:- दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने लगाए आरोप

हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया अतीक 

नैनी केंद्रीय जेल के एक उच्च अधिकारी ने बताया की अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वहीं अतीक के बेटे अली को एक अलग बैरक में रखा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *