पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में सलमान खान को बड़ी राहत

Salman khan news, पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में सलमान खान को बड़ी राहत....

बॉलीबुड अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2019 में पत्रकार से मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में एक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। बता दें कि वर्ष 2019 में एक पत्रकार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस शिकायत को खारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि आज इस मामले में जस्टिस भारती डांगरे ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख द्वारा दायर की गई एप्लीकेशन स्वीकार की जाती हैं। कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया है। हाईकोर्ट ने पिछले साल एक निचली अदालत द्वारा सलमान खान और शेख को जारी की गई प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया है।
बता दें कि मार्च 2022 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। दोनों को यह ऑर्डर पत्रकार की शिकायत के आधार पर दिया गया था। पत्रकार ने आरोप लगाया था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। पत्रकार ने सबसे पहले अपनी शिकायत अंधेरी में मजिस्ट्रेट के पास की थी।

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान ने समन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अप्रैल 2022 को हाईकोर्ट ने एक्टर की याचिका पर सुनवाई पर रोक लगा दी। सलमान खान के अलावा उनके बॉडीगार्ड ने भी इस समन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। उस पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

Read also:-क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए? दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

बता दें कि पत्रकार ने मजिस्ट्रेट के सामने लिखित शिकायत में कहा था कि सलमान खान की तस्वीर लेने पर एक्टर और बॉडीगार्ड शेख ने उनके साथ मारपीट की। वहीं सलमान खान ने अपनी याचिका में दावा किया कि पत्रकार के आरोप गलत हैं। आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सलमान खान को क्लीन चिट दे दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *