अतरंगी कपड़े पहनने पर उर्फी ने लोगों से मांगी माफी, बोली…..

Urfi javed photos, अतरंगी कपड़े पहनने पर उर्फी ने लोगों से मांगी माफी, बोली.....

दीपा पाल – उर्फी जावेद एक ऐसा नाम है जो अपने काम से ज्यादा अपने अंतरगी कपड़ो और नये फैशन एक्सपेरिमेंट की वजह से जानी जाती हैं। उर्फी जावेद आये दिन नये अंतरगी आउटफिट पहने नजर आती हैं जिसे देख लोग हैरान हो जाते है। हाल ही में एक्ट्रेस को बहुत ही अजीब ड्रेस में देखा गया जिसमें हसीना ने अंडरगारमेंट्स के ऊपर एक हरे रंग का जाल पहने हुए हैं। जो दिखने में बैडमिंटन कोर्ट का नेट लग रहा हैं।  उर्फी की इस ड्रेस को देखकर नेटिजेंस का सिर चकरा गया।

अजीब कपड़ों  में नजर आने के एक दिन बाद उर्फी ने ट्वीट किया जिसने सभी को कंफ्यूज कर दिया हैं। यह न तो किसी नई ड्रेस का हिंट है और न ही किसी नए लुक की फोटो या वीडियो, इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने अपने फैशन सेंस के लिए सभी से माफी मांगी हैं। उर्फी जावेद अपने एक्शन से हर बार लोगों को सरप्राइज कर देती है और इस बार भी बिल्कुल ऐसी ही हुआ है।

उर्फी जावेद ने इस बार इंस्टाग्राम नही बल्कि ट्वीट पर तहलका मचाया हैं।  हरे कलर की जल अतरंगी आउटफिट पहनने के अगले ही दिन न जाने उर्फी को क्या हुआ । उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में सभी से अपने इस अजीब और बोल्ड फैशन सेंस के लिए माफी मांगी हैं।

Read also:-अजय देवगन को लगा झटका, 40 प्रतिशत तक घटी भोला की कमाई

उर्फी ने अंतरगी कपड़ो के लिए मांगी माफी

उर्फी जावेद ने इस ट्वीट में सभी से अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए माफी मांगते हुए लिखा हैं, “जिस तरीके के मैं कपड़े पहनती हूं वहीं जिन -जिन लोगों को मन को ठेस पहुंचाई हैं  मैं उन सभी से सॉरी बोलना चाहती हूं । अब से आप सबको एक बदली हुई उर्फी नजर आएगी । बदले हुए कपड़े नजर आएंगे।” उर्फी के इस ट्वीट ने सभी को कंफ्यूज कर दिया है कि इस बोल्ड एक्ट्रेस को आखिर हुआ क्या है । क्या वाकई अपने बोल्ड कपड़ों को छोड़ रही है या फिर कुछ नया करने के लिए ये एक्ट्रेस की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *