हरियाणा में कोरोना के लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन,सरकार ने लिया अहम फैसला

(अजय पाल) देश में एक बार फिर से कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे है। हरियाणा में भी कोविड के केसों में बढोतरी हो रही है। भारत में सोमवार को 24 घंटे के दौरान 3,641 कोरोना केस सामने आए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से 1,800 मरीज ठीक भी हुए है। वर्तमान में हरियाणा में सक्रिय कोविड के मरीजों की संख्या 724 है।

गृहमंत्री अनिल विज ने मास्क पहनने की सलाह दी

हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे है। इसी बीच हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जनता से कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की सलाह दी।जहां पर भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ है, उन्हें मास्क पहनना जरूरी है।

रविवार के 203 नए केस सामने आए

आपको बता दे कि हरियाणा में रविवार को कोरोना के 203 नए केस सामने आए। इसी के साथ हरियाणा में सक्रिय मरीजों की संख्या 724 तक पहुंच गयी। हालाकि अच्छी बात यह है कि कोई भी मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है।

Read Also – मानहानि मामले में याचिका दायर करने सूरत पहुंचे राहुल गांधी पर बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने

हरियाणा में कोरोना महामारी के केस तेजी से बढे

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम,फरीदाबाद. पलवल ,समेत हरियाणा के लगभग 11 जिले कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके है।गुरुग्राम में 99 ,फरीदाबाद में 30, पंचकूला में 24, जींद में 11 ,व यमुना नगर में 13 कोविड पॉजिटिव केस मिल चुके है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *