Watch: देर रात कैमरे से बचना तेजस्वी प्रकाश को पड़ा महंगा, भागते हुए रास्ते में ही खुल गई ड्रेस

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन 6 के लीड रोल में नजर आ रही है | Total tv, Tejaswi prakash news, news television,

मुंबई: टेलीविजन के सुपरनैचुरल शो नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी क्यूटनेस और बेबाकी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस 15 के विनर का खिताब अपने नाम कर चुकी तेजस्वी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। पैपराजी उन पर नजरें गड़ाए हुए हैं, ऐसे में कभी-कभी एक्ट्रेस इनसे बचने की कोशिश भी करती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी से बचने के चक्कर में तेजस्वी के साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

कैमरे से बचने के चक्कर में खुल गई तेजस्वी की नाइटी

आपको बता दें कि, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन 6 के लीड रोल में नजर आ रही है। ऐसे में कई बार एक्ट्रेस देर रात शूटिंग के बाद इतना थक जाती हैं कि, जल्दी घर वापस जाना चाहती हैं और इस दौरान पैपराजी उन्हें घेर लेते है। ऐसे में वो कैमरों से बचने के लिए मजेदार तरीके खोजती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्हें तरीका महंगा पड़ा गया। दरअसल, इस बार पैपराजी से बचने के चक्कर में तेजस्वी की ड्रेस बीच रास्ते में खुल जाती है।

वायरल हो रहा तेजस्वी का वीडियो

तेजस्वी प्रकाश का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी से बचने के लिए भागती हुई नजर आ रही है। बता दें कि, तेजस्वी को नागिन की शूटिंग के बाद पैपराजी ने सेट पर स्पॉट किया, इस दौरान उन्होंने अपने लुक को पिंक सैटिन नाइटी के भीतर छुपाया हुआ था। कैमरों से बचने के लिए एक्ट्रेस सेट से बाहर आते ही तेजी से अपनी वैनिटी की ओर दौड़ती दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो को पैपराजी वायरल भयानी ने किया साझा

वहीं इस दौरान तेजस्वी अपनी नाइटी संभाले वैनिटी की ओर दौड़ ही रही थी कि, तभी उनकी नाइटी दौड़ने के कारण खुल जाती है। हालांकि उन्होंने गोल्डन कलर की खूबसूरत नागिन कॉस्ट्यूम पहना हुआ था। इस वीडियो को पैपराजी वायरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि, इस वीडियो को बाद में भयानी ने एक दूसरे लेटेस्ट वीडियो के साथ मर्ज कर दिया है। जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ दिखाई दे रही हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *